क्या तेज हृदय गति का इलाज संभव है?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 15:27

अगर अचानक बढ़ जाए दिल की धड़कन, तो अपनाएं ये उपाय -

तुरंत पानी पिएं

पानी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे सस्ता और अच्छा इलाज है। आप जितना पानी पिएंगे, आपका शरीर उतना स्वस्थ रहेगा। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो दिल की धड़कन बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको अपनी धड़कन बढ़ी हुई महसूस हो, तो तुरंत बैठ जाएं या लेट जाएं और 2 मिनट शांत अवस्था में रहने के बाद 1 ग्लास पानी पिएं।

नींद की जरूरत तो नहीं

कई बार नींद की कमी के कारण भी आपके दिल की धड़कन असामान्य हो जाती है। इसलिए हृदय गति बढ़ने पर आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। सामान्यतः माना जाता है कि व्यक्ति के लिए 6-7 घंटे की नींद पर्याप्त है। मगर यदि आपके दिल की धड़कन कुछ दिनों से असामान्य चल रही है, तो आपको कम से कम 7-9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

फि‍टनेस बैंड भी आएगा काम

अगर आप रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, तो दिल की बीमारियों की संभावना को 43% तक कम किया जा सकता है। एक्सरसाइज से आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आपके दिल की धड़कन अक्सर ही असामान्य रहती है, तो आपको ऑक्सीमीटर या फिटनेस बैंड का प्रयोग करना चाहिए, ताकि आप अपने दिल की धड़कन पर नजर रख सकें।

खानपान का भी रखें ध्‍यान

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल या ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है या कभी हार्ट अटैक आया है, तो आपको अपना खानपान बहुत संतुलित रखना चाहिए। जो लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं, वो भी अगर अपने खानपान में हेल्दी चीजें शामिल करेंगे, तो हार्ट अटैक के खतरे को टाला जा सकता है। दिल के रोगों में बादाम, अखरोट, काजू, मछली, अंडा आदि का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा रंगीन फलों और सब्जियों का सेवन रोजाना करते रहें। ये आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info